अपने Instagram अकाउंट को verify कैसे करे ? जाने स्टेप by स्टेप आसानी से

 Instagram आजकल सोशल मीडिया का सबसे पसंदीदा app है, और इसका इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा लोग करते हैं। पर क्या आपको पता है , आपके इंस्टाग्राम account का कोई गलत इस्तेमाल भी कर सकता है। 


ऐसे में सवाल यह है कि इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए | तो इसका सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने Instagram को verify करा ले।   यह आसन है और सुरक्षित हैं। 
Instagram verification आजकल सोशल मीडिया पर लोग ज्यादा टाइम्स बिताते हैं। इनमें से Instagram का भी लोग ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। लोग अपनी फोटो, वीडियो आदि Instagram पर शेयर  करना पसंद करते हैं। और reels भी बनाते हैं। अतः यह लोकप्रिय प्लेटफॉर्म है। लेकिन इसी के साथ कोई आपके Instagram account का गलत इस्तेमाल भी कर सकता है। तो इससे बचने के लिए आपको अपने Instagram को verify करवाना चाहिए। तो चलिए सीखते हैं कि अपने Instagram account को verify कैसे कर सकते हैं। step by step आसानी के साथ----

How to verify your Instagram account ?



Instagram अकाउंट को कैसे verify करे ?

  • सबसे पहले  इंस्टाग्राम को ओपन करें ,  फिर आपको अपने अकाउंट में जाना है।  ऊपर दिख रहे 3 डॉट  पर क्लिक करना है। 
  • इसके बाद आपको सेटिंग ऑप्शन दिखेगा , उस पर क्लिक करने के बाद आपको अकाउंट का ऑप्शन दिखेगा आपको अकाउंट ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • अकाउंट ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको रिक्वेस्ट वेरिफिकेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आपको अपना पूरा नाम दर्ज करना होगा जो भी आपके ऑफिशियल डॉक्यूमेंट पर लिखा हुआ है। 
  • इसके बाद आपको अपना डॉक्यूमेंट सेलेक्ट करना होगा, जिस डॉक्यूमेंट के द्वारा आप अपना अकाउंट  वेरीफाई करवाना चाहते हैं | इनमें वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि का ऑप्शन मिल जाएगा।

  •  फिर आपको choose file में  आप जो भी डॉक्यूमेंट सेलेक्ट करेंगे उसकी फोटो अपलोड करना होगा। 
  • इसके बाद आपको (Category )कैटेगरी  चुनना होगा | जैसे कि - न्यूज़ मीडिया , बिजनेस , गेमर , ब्लॉग़र, सरकार या उससे जुड़े अधिकारी , फैशन , एंटरटेन्मेंट ,स्पोर्ट आदि अन्य ऑप्शन शामिल होंगे।  
  • इसके बाद आपको ( country / region) कंट्री / रीजन  में अपने कंट्री को सेलेक्ट करना है।
  • इसके बाद आपको ऑडियंस का ऑप्शन मिलता है।  यह ऑप्शनल होता है ,यानि की आप चाहे तो भर सकते है या छोड़ भी सकते है |  अगर आप भरना चाहते है तो आपको    इसमें आपको यह डालना है कि आप किस तरह का कंटेंट अपने इंस्टाग्राम पर डालते है। 
  • फिर लिंक का ऑप्शन आएगा। यह भी ऑप्शनल होता है ,यानि की आप चाहे तो भर सकते है या छोड़ भी सकते है | अगर आप भरना चाहते है तो, इसका मतलब यह है कि मानो कोई न्यूज आर्टिकल का  काम करता है , तो उसे अपने न्यूज आर्टिकल का लिंक डालना है। इसी तरह आपको लिंक(link)  की डिटेल्स  देनी होती है। 
  • और अंत में आपको सबमिट करना होगा।  और आपका वेरीफिकेशन फॉर्म पूरा हो जायेगा। 


आपको 30 दिनों में आपके वेरीफिकेशन की डिटेल्स मिल जाएगी। और आपका Instagram account verify हो जायेगा। 

मुझे उम्मीद है कि आप अपने Instagram account को verify करने के process के बारे में सीख चुके होगे। और यदि आपको इसके बारे में और कुछ जानकारी चाहिये या कोई शिकायत अथवा सुझाव देना चाहते है, तो कृपया comment बॉक्स में कमेन्ट कर सकते हैं। और यदि यह जानकारी पसंद आई हो तो पेज को follow करे।  धन्यवाद !
Thanks for reading this article with ❤ .







Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post